फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडियों में गिरे सिराज मटर के दाम

विज्ञापन
मटर को इकट्ठा करता किसान    संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर के मटर की दस्तक से पड़ा असर, अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो मिल रहे दाम
विज्ञापन

पहले 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था सिराज का मटर
दुनी चंद भारद्वाज
बालीचौक (मंडी)। श्रीनगर के मटर की उत्तर भारत की विभिन्न मंडियों में दस्तक से स्थानीय मटर के दामों में गिरावट आई है। सिराज घाटी के मटर के दाम अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो मंडियों में मिल रहे हैं, जबकि पहले 60 से 80 रुपये प्रतिकिलो तक मिल रहे थे। आने वाले दिनों में दाम और गिरने की संभावना जताई जा रही है।
इन दिनों लोअर सिराज की पंचायतों मटर का तुड़ान जोरों पर है, लेकिन अब श्रीनगर का मटर उत्तरी भारत की मंडियों में पहुंचने से किसानों को बड़ा झटका लगा है। सिराज घाटी में हरे मटर की पैदावार बहुत अच्छी होती है। सिराज घाटी में लोअर और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर की पैदावार का समय अलग होता है। मार्च महीने से पहले लोअर सिराज का मटर मंडियों में आ रहा है। हर दिन 20 से ज्यादा जीपें मंड़ियों में पहुंच रही हैं। शुरूआती दौर में मंड़ियों में हरे मटर का भाव 60 से 80 के बीच रहा, लेकिन श्रीनगर का मटर मंडियों तक पहुंचने में अब हरा मटर 30 से 35 रुपये तक बिक रहा है। सोमवार को मटर का सबसे अधिक दाम मंडी जिले की मंडियों में 45 रुपये किलो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान काहन सिंह, श्याम सिंह, लाल सिंह, रामेश्वर सिंह ने बताया कि अभी तक पंजाई, धबेहड़, धार, कोटला, चकुटा सहित अन्य लोअर क्षेत्र का हरा मटर निकल रहा है। लोअर सिराज का मटर खत्म होने के बाद ऊंचाई बाले क्षेत्रों में तुड़ान शुरू हो जाएगा। मार्च, अप्रैल में मटर का दाम अच्छा मिला, लेकिन अब श्रीनगर का मटर निकलने पर स्थानीय मटर का दाम 30 से 35 तक पहुंच गया है। आढ़तियों में आरआर ठाकुर, बलदेव राज का कहना है कि श्रीनगर का मटर मंडियों में पहुंचने के बाद यह स्थिति पैदा हुई है। मंडियों में समय और मांग के अनुसार मूल्य बढ़ता और घटता रहता है।
बॉक्स
बाहरी राज्य के मटर की सप्लाई का असर स्थानीय मटर के दाम पर पड़ता है। मटर की सप्लाई बढ़ने के चलते दाम गिरा है। फिलहाल अभी भी दाम अच्छे मिल रहे हैं।
-विवेक चंदेल, सचिव एपीएमसी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें