मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में 26 और 27 दिसंबर को राष्ट्रीय एकता और भारत का एकीकरण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डालना है। सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्रीय केंद्र इग्नू शिमला, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, गुजरात, ठाकुर राम सिंह शोध संस्थान हमीरपुर और इतिहास विभाग एसपीयू मंडी के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर और एसपीयू की कार्यकारी परिषद के सदस्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रो. एडीएन बाजपेयी राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए आमंत्रित वक्ता होंगे। संवाद