फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नरेश कुमार बने कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डैहर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के नरेश कुमार को कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नरेश कुमार की नियुक्ति पर सुंदरनगर, नाचन और मंडी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए इसे संगठन को मजबूत करने वाला निर्णय बताया। नई जिम्मेदारी मिलने पर नरेश कुमार ने कांग्रेस हाईकमान, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं को संगठन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी नियुक्ति से नाचन विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें