फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नरेश राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Wed, 26 Jun 2024 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नरेश ठाकुर
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का नरेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नरेश ठाकुर हिमाचल प्रदेश एनपीएस कर्मचारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। वह सुंदरनगर के कनैड गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नरेश ठाकुर ने कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, अखिल भारतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ विपिन कुमार डोगरा, अखिल भारतीय मंत्री राजेंद्र चौहान, अखिल भारतीय कार्य समिति सदस्य नंदलाल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भगांलिया सहित अन्यों का आभार जताया है।
नरेश ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश के कर्मचारियों के हितों की आवाज को पूरी निष्ठा के साथ सरकार के समक्ष रखेंगे और कर्मचारियों का भरोसा जीतेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और महासंघ के साथ जुड़े हुए कर्मचारियों के साथ रूबरू होंगे और नए लोगों को जोड़ने का प्रयास भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें