फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुधराणी-टिक्की-शैटाधार सड़क को पक्का करने की उठाई मांग

Wed, 26 Jun 2024 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुधराणी-टिक्की-शैटाधार सड़क को पक्का करवाने बारे लोनिवि अ​धिशाषी अ​भियंता को मांग पत्र सौंपते ह
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सिराज घाटी सुधराणी-टिक्की-शैटाधार सड़क को पक्का करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भारत की जनवादी नौजवान सभा की बालीचौकी इकाई के अध्यक्ष महेंद्र राणा की अगुवाई में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

महेंद्र राणा ने बताया कि वर्ष 2017 में बनी शैटाधार को जोड़ने वाली एकमात्र ही सड़क है। अब सड़क की स्थिति इतती खराब है कि वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 लाख की लागत से टिक्की से शैटाधार तक सड़क बनाई थी। उसके बाद मरम्मत पर 40 लाख की रुपये खर्च करने के बाद भी अभी तक सड़क ठीक नहीं हो सकी है। सड़क में थाटा से लेकर खोड़ा थाच सड़क पर लगभग एक वर्ष से डंगे क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें आजतक दोबारा नहीं लग पाए हैं।
उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी के कारण सड़क का मरम्मत कार्य सही ढंग से नहीं हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क को पक्का करने की मांग भी उठाई है। महेंद्र राणा ने कहा कि अगर विभाग उक्त सड़क को पक्का करने सहित इसकी मरम्मत नहीं करता है तो नौजवान सभा ग्रामीणों के साथ अधिशाषी अभियंता कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर नौजवान सभा के गोपाल सिंह, पदम देव, खुशवंत सिंह, देवेंद्र कुमार, भोपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें