फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाजपा की बैठक से पहले नाम सामने आने की संभावना, कांग्रेस गठजोड़ की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज रात को अंदरखाते चेहरे तय हो जाएंगे। हालांकि भाजपा की तरफ से चुनाव से चंद घंटे पहले यह नाम सामने आने की संभावना है, लेकिन अंदरखाते दोनों पदों के लिए लॉबिंग चल रही है। जबकि कांग्रेस चुनाव में गठजोड़ की फिराक में है। कांग्रेस पार्षद ने भाजपा के बागी उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान कर दिया है।नगर निगम मंडी में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में यहां भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर बनना तय है। बशर्ते कोई बागी न हो। यदि कोई बागी हो जाता है तो यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगा। कांग्रेस इसी फिराक में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियों पर पूरी नजर बनाए हुए है। अंदरखाते भाजपा पार्षदों से संपर्क बनाते हुए अपनी तरफ से जुगाड़ लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि साफ तौर पर पद का लालच देकर समर्थन जुटाने की बात हो रही है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि अभी तक भाजपा पार्षदों की बैठक नहीं बुलाई गई है। ऐसे में यह साफ है कि 24 नवंबर को यह बैठक होगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि 24 नवंबर को बैठक में व्यक्तिगत रूप से फीडबैक लेने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नाम 25 नवंबर को बैठक से पहले बताए जाएं। कुर्सी की दौड़ में शामिल पार्षद अपना दावा पुख्ता करने के लिए लगे हुए हैं। हालांकि पार्टी हाईकमान की पसंद भी यहां अहम होगी।
उधर, कांग्रेस पार्षद अलकनंदा हांडा ने बताया कि राजनीतिक स्थितियों पर पूरी नजर है। भाजपा के बागी उम्मीदवार को पूरा समर्थन रहेगा। कांग्रेस को साथ लेकर चलना ही इस दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए कांग्रेस कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम मंडी के मेयर और डिप्टी चुनाव के लिए पर्यवेक्षक लगाए गए सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि भाजपा पार्षदों के साथ बैठक होगी। सभी की सहमति के अनुसार दोनों पदों के लिए नाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें