फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल पूजन और खूंटा गाड़ने के साथ नलवाड़ मेला शुरू

विज्ञापन
ख्योड़ मेले का शुभारंभ करते विधायक विनोद कुमार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। दो साल बाद शनिवार को नाचन क्षेत्र की बासा पंचायत के ख्योड गांव में जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड का विधायक विनोद कुमार ने बैलों की पूजा-अर्चना करने के बाद खूंटा गाड़कर किया। लोक निर्माण विभाग के बासा विश्रामगृह में विधायक विनोद कुमार समेत अन्य लोगों ने रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर जलेब में शिरकत की।
विज्ञापन

बैंडबाजे के साथ जलेब मेला स्थल की तरफ निकली। मेला कमेटी के प्रधान राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में जलेब का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने बैलों की पूजा-अर्चना करने के बाद खूंटा गाड़कर ख्योड नलवाड़ मेले का विधिवत आगाज किया। मुख्यातिथि ने देवी-देवताओं के रथों की पूजा-अर्चना की। मेला कमेटी ने विधायक समेत सभी अतिथियों को सम्मानित विधायक विनोद कुमार ने लोगों को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने स्थानीय लोगों और युवाओं को मेले में शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें