सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में बीएसएल परियोजना के कंट्रोल गेट के समीप करंट लगने से चार बैलों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर विद्युत बोर्ड और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात नगर परिषद सुंदरनगर के कंट्रोल गेट के निकट घांघल सड़क पर अज्ञात वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे स्ट्रीट लाइट के तार सड़क पर जा गिरे। वहां से गुजर रहे चार लावारिस बैल करंट की चपेट में आ गए। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि करंट लगने के कारण चार बैलों की मौत हुई है। नगर परिषद के सहयोग से बैलों को दफना दिया गया है।