फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल में आज बैल पूजन के साथ सजेगा नलवाड़ और देव मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नलेड़ पुल पर बाबा कमलाहिया का होगा स्वागत, विधायक चंद्रशेखर करेंगे मेले का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। संधोल क्षेत्र के बडौर में पांच दिवसीय नलवाड़ और देव मेला 11 से 15 अप्रैल तक पारंपरिक रूप से आयोजित होगा। शुभारंभ 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 बजे धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर करेंगे, जिसमें नलेड़ खड्ड पुल पर बाबा कमलाहिया का स्वागत और बैल पूजा शामिल होगी। पारंपरिक रूप से यह मेला पहले बैलों के क्रय-विक्रय के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस बार भी आयोजन समिति द्वारा इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आज मेले की बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरुआत होगी। 12 अप्रैल से वॉलीबाल प्रतियोगिताएं होंगी, 13 अप्रैल को मैराथन दौड़ और 15 अप्रैल को बेबी शो, रस्साकशी, रिवॉल्विंग चेयर व पारंपरिक छिंज (कुश्ती) मुख्य आकर्षण रहेंगे। 11 से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। वॉलीबाल और छिंज प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर 31,000 और 21,000 रुपये तक के पुरस्कार शामिल हैं। मेले का समापन 15 अप्रैल को सुजानपुर के विधायक रणजीत सिंह राणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें