मंडी के सेरी मंच पर नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : स्रोत: परिजन
मंडी। छोटी काशी में रविवार को नशा छोड़ो, फिटनेस अपनाओ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के 100 से ज्यादा युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। मैराथन सेरी मंच से बस अड्डा, भ्यूली, पुरानी मंडी, विक्टोरिया पुल, समखेतर से वापस सेरी मंच पहुंची। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश कपूर ने शिरकत की जबकि शहरी पुलिस चौकी के अन्वेषण अधिकारी मनोज ठाकुर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
पुरुष वर्ग की पांच किमी की दौड़ में नागेंद्र पाल पहले, सुंदरनगर के रमेश कुमार दूसरे और धर्मपुर के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 आयु वर्ग की तीन किमी दौड़ में सरकाघाट के सुरेश कुमार पहले, नाचन के हटगढ़ के आदित्य भारद्वाज दूसरे और मुकेश सोयरा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की तीन किमी की दौड़ में सुंदरनगर के तरोट की अक्षिता पहले, जोगिंद्रनगर की प्रेरणा दूसरे और सुंदरनगर के तरोट की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
40 से अधिक आयु वर्ग की तीन किमी की दौड़ में नेरचौक के तुलसी राम पहले, सुंदरनगर के सोहन सिंह दूसरे और सुंदरनगर के ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 60 से अधिक आयु वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में सुंदरनगर के अमर सिंह पहले, सुंदरनगर के ही दीनानाथ दूसरे और सुंदरनगर के ही सुरेंद्र शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान राष्ट्रीय धावक जागृति भी मौजूद रहीं। पांच किमी की दौड़ सेरी मंच से बस अड्डा, भ्यूली, पुरानी मंडी, विक्टोरिया पुल समखेतर से होकर वापस सेरी मंच तक थी। संवाद