फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 09 Jan 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, रिवालसर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत रिवालसर के सात वार्डों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने को एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। नगर पंचायत की चुनावी जंग में उतरे सभी उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत की सात वार्डों में से पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


जबकि वार्ड नंबर पांच और सात अनारक्षित है। वहीं, नगर पंचायत रिवालसर का अध्यक्ष पद भी सामान्य है। यहां सर्वाधिक रोचक मुकाबला वार्ड नंबर पांच में है। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष बंशी लाल ठाकुर, बल्ह भाजपा वरिष्ठ नेता ढमेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन गुप्ता, बल्ह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सागर कमल दो राजनैतिक दलों के चार दिग्गज नेता एक दूसरे को कड़ी चुनौती दिए हुए हैं।

इसी बीच वार्ड पांच का पांचवां अकेला उम्मीदवार बलदेव है। जो अपने घरेलू वार्ड से किस्मत आजमा रहे हैं। यह वार्ड चार दिग्गज नेताओं तथा भाजपा और कांग्रेस पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। वहीं वार्ड सात के उम्मीदवार लाभ सिंह को उनके परिवार के छोटे भाई मनोज कुमार टक्कर दे रहे हैं। वार्ड नंबर एक में तीन महिला उम्मीदवार शकुंतला, गायत्री, लीला देवी में तिकोना मुकाबले के आसार हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर दो नप उपाध्यक्ष तृप्ता देवी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। जिसे रोजी सोनी ने चुनौती दी है। वार्ड नंबर तीन में उम्मीदवार कमला देवी और विमला देवी में मुकाबला है। वहीं वार्ड चार के उम्मीदवार महेंद्र पाल को सुलोचना और तुलसी टक्कर दे रही है। वार्ड छह में उम्मीदवार मीना गुप्ता, भारती देवी, प्रीती और हर्षा देवी मैदान पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें