फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर झील परिक्रमा मार्ग पर नगर पंचायत की दबिश, पांच रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण पर कार्रवाई होते ही सड़क से सामान समेटने लगे दुकानदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर झील के परिक्रमा मार्ग पर शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अचानक कार्रवाई कर पांच बिना परमिट लगाई गईं रेहड़ियां जब्त कर लीं। टीम के बाजार में पहुंचते ही सड़क और सरकारी भूमि पर सामान सजाकर बैठे कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
नगर पंचायत कार्यालय को लंबे समय से परिक्रमा मार्ग और बाजार में बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने तथा सड़क पर सामान रखने की शिकायतें मिल रही थीं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर सामान रखकर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी कब्जे में लिया गया। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और सार्वजनिक रास्ते को किसी भी स्थिति में बाधित न करें। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता शिवानी ठाकुर, सेनिटरी सुपरवाइजर रजत जमवाल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत सचिव विनोद ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें