फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए

Mon, 08 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नामधारी संगत ट्रस्ट मंडी की ओर से श्री सतगुरु राम सिंह का 200वां प्रकाश दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को नगर कीर्तन निकाला गया। शब्द कीर्तन की गूंज से शहर में भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन


चौहाटा बाजार में नगर कीर्तन पहुंचने पर आतिशबाजी भी की गई। नामधारी धर्मशाला रामनगर से दोपहर एक बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें नामधारी सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में ग्रंथ साहिब का दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नामधारी धर्मशाला से मगवाईं होते हुए इंदिरा मार्केट, गांधी चौक, चौहाटा बाजार, मोती बाजार, कन्या पाठशाला से भूतनाथ बाजार होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टियों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाए। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का संगतों ने स्वागत किया।

नामधारी संगत ट्रस्ट के प्रधान पृथ्वी पाल सिंह, सुबा करतार सिंह, हरमिंद्र राजा, हरविंद्र सिंह टाइगर, कुलविंद्र सिंह, पार्षद सिमरन कौर ने बताया कि श्री सतगुरु राम सिंह का 200वां प्रकाश दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया।  मंगलवार से नामधारी धर्मशाला में सुबह व शाम को कथा कीर्तन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 14 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें