फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागणी के अमन बने बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट

विज्ञापन
अमन यादव। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत चुक्कू के नागणी गांव के अमन यादव बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट चयनित हुए हैं। अमन की उपलब्धि से समूची पंचायत गौरवान्वित हुई है। अमन के पिता स्वर्गीय तेज सिंह यादव जेबीटी अध्यापक थे। माता चिंता यादव शिक्षा विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

अमन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का धनी रहा है। जमा दो की पढ़ाई जोगिंद्रनगर के क्रिसेंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। एचपीयू से बीटेक करने के बाद 2019 में यूपीएससी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की परीक्षा दी थी।
इसमें वह बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुए। 26 फरवरी को अमन यादव ने ज्वाइन किया। वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर टिकनपुर अकादमी में प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्ष शीला ठाकुर, कृष्ण भोज, कुशाल भारद्वाज, मनसा राम, रमेश कुमार ने अमन को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें