सुंदरनगर(मंडी)। श्री मूल माहूंनाग मेला निहरी की चौथी स्टार नाइट में प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी गायिका ममता भारद्वाज और काकू राम ठाकुर ने पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। इस मौके पर सेवानिवृत्त जिला राजस्व अधिकारी देवी सिंह कौशल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
लोक गायिका ममता भारद्वाज ने नाटी लागी मुजरे री, प्यारे साजना हमें भी बेसना लंबी कारो ते, इसा ग्राएं दे लम्बरा इन्हां छोरुआ जो दे समझाई कि बाता जांदे सिटी मार दे, झुमके घड़ाई दे, बेसर लाई दे हो.. के अलावा बॉलीवुड, पंजाबी और पहाड़ी फ्यूजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
वहीं, काकू राम ठाकुर ने झूमा रा थाले कम लगया, इक बारी खोल खिड़की कमलो, बिमलो चली नाले नाले, ओ लाल चिड़िये, मारे देश रा रिवाज लाल चिड़िये, रुमला ओ रुमला, मेरा चढ़ दी दा थकी जंदा लक हो... सुना कर खूब नचाया। वहीं, इससे पहले लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से खूब समां बांधा।
इस मौके पर बीडीओ निहरी मनमोहन शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंता बलदेव ठाकुर, देवता मेला कमेटी के प्रधान कामेश्वर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला महासचिव विक्की ठाकुर, नायब तहसीलदार टेक चंद, निहरी पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद