लडभड़ोल में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटा हुआ जत्था। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर लडभड़ोल और लांगणा क्षेत्र के शिवभक्तों का एक जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गृह क्षेत्र लौट आया है।
इन श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से अपने गांवों तक की लगभग 480 किलोमीटर की दूरी 13 दिनों में पैदल चलकर पूरी की। लडभड़ोल के संतोष कुमार और रक्तल निवासी सुनील कुमार ने पहली बार कांवड़ यात्रा का अनुभव किया।
वहीं, मंगडोल निवासी विनोद कुमार की यह तीसरी यात्रा थी। खडिहार निवासी राकेश कुमार ने लगातार चौथी बार कांवड़ यात्रा पूरी की। इन्होंने बताया कि वे कल सुबह अपने-अपने गांवों के शिवालयों में कांवड़ में लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। संवाद