फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 18 वर्षीय युवती के लापता होने की गुत्थी सुलझी, पसंद से की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत, जांच के दौरान पुलिस को मिली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि बालिग होने के बाद युवती ने अपनी पसंद से शादी कर ली है। युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी सात जुलाई को 18 वर्ष की हुई थी। जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह कमरे में नहीं थी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस जांच में युवती के बारे में जानकारी मिली और पता चला कि उसने बालिग होने के बाद अपनी मर्जी से शादी कर ली है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले के सुलझने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें