फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. यशुमति मामले में वीरभद्र ने लिखा बादल को पत्र

Thu, 06 Aug 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 स्थित इंडस अस्पताल की लेडी डॉ. यशुमति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है हिमाचल की बेटी की मौत का मामला दुखदायी है। उन्होंने इस मामले की नए सिरे से जांच करवाने की आग्रह की है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई माह में यशुमति के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बारे में विस्तार से बताया। उस दौरान सीएम ने कहा था कि यशुमति केवल उनकी ही बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे हिमाचल की बेटी थी। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए उन्हें पंजाब सरकार या केंद्र सरकार से भी संपर्क करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद सीएम आफिस की तरफ से पंजाब सीएम को पत्र लिखने की कार्रवाई की है। यशुमति के पिता हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव सेरला खाबू निवासी मोरध्वज शास्त्री ने सीएम हिमाचल के प्रयास की प्रशंसा की। वहीं, उन्होंने कहा कि अब उम्मीद जगी है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलेगा। जिक्रयोग है कि आठ जून को संदिग्ध परिस्थितियों में डॉ. यशुमति की फेज-एक स्थित घर में मौत हो गई थी। उस समय उसके बेड पर सीरिंज व सामान मिला था। पुलिस ने यशुमति का विसरा जांच के लिए लैब भेजा है। वहीं, मामले की जांच सीआईए स्टाफ कर रहा है। सीएम वीरभद्र सिंह ने इस मामले में डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखा है। साथ ही डॉ. यशुमति केस के मामले में पंजाब पुलिस से तालमेल रखने की हिदायत दी है। इससे पहले यशुमति के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था। उन्होंने पीएम से मांग की थी कि उक्त केस की सीबीआई से जांच करवाई जाए। क्योंकि यह केस काफी उलझा हुआ है। पंजाब पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें