फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मल्टी विटामिन कैप्सूल मिले मिस ब्रांडेड, पैकेट पर जरूरी जानकारी भी अंकित नहीं

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर क्षेत्र से भरे दो नामी कंपनियों के मल्टी विटामिन कैप्सूल के सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। इसके अलावा डडौर स्थित एक रेस्तरां से भरा गया काले चने का सैंपल भी मिस ब्रांडेड पाया गया है।
विज्ञापन

इसका खुलासा लैब जांच रिपोर्ट में हुआ है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अब संबंधित विक्रेताओं व अन्य को नोटिस देने की तैयारी में है। डडौर स्थित एक रेस्तरां से लिए गए काले चने (पैकेट बंद) में जांच के दौरान आवश्यक जानकारी नहीं पाई गई। इस पर इसे मिस ब्रांडेड बताया गया है।
सुंदरनगर क्षेत्र से लिए गए मल्टी विटामिन कैप्सूल के दो सैंपल भी मिस ब्रांडेड पाए गए हैं। इनके पैकेट पर इंग्रेडिएंट्स लिस्ट, यूनिट सेल प्राइस, कस्टमर केयर नंबर और एक्सपायरी या यूज बाय डेट का कोई उल्लेख नहीं था। इसके अलावा बाहर अलग-अलग विटामिन की कितनी मात्रा है, यह भी अंकित नहीं था। आवश्यक चेतावनी भी नहीं लिखी गई थी। तीनों मामलों में निर्माता व विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी खाद्य या औषधीय उत्पाद को खरीदने से पहले उसके पैकेज पर दी गई जानकारी अवश्य जांच लें। यदि कोई वस्तु बिना लेबल, ब्रांड या एक्सपायरी तिथि पर मिले तो इसकी सूचना नजदीकी खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें