फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के मुकेश ने जीती स्योग मेले की बड़ी माली

Sat, 13 Sep 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पंडोह के संयोग में कुस्ती में अव्वल पहलवान आयोजको के साथ। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। स्योग में चल रहे माता त्रिपुरी भैरवी मेले के सातवें दिन शनिवार को हुए कुश्ती दंगल में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा। इसमें सुंदरनगर के मुकेश ने नेरचौक के अजय को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ बल्ह के व्यवसायी राकेश भभोरिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष वीना महंत और उपप्रधान फतेह राम ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। दंगल की शुरुआत से पहले चंदन कुमार उर्फ भोलू ने लखदाता पीर और स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा करवा कर कार्यक्रम को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग दिया। इसके बाद अखाड़े में स्थानीय युवाओं और बच्चों से लेकर नामी पहलवानों तक ने अपनी ताकत आजमाई।
फाइनल मुकाबले में दोनों पहलवानों ने दर्शकों को बांधे रखा। हर दांव-पेंच पर तालियों की गूंज से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। आखिरकार मुकेश ने अजय को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। मेला कमेटी ने विजेता मुकेश को 7100 रुपये नकद व उपविजेता अजय को 5100 रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन और निर्णय प्रक्रिया रेफरी गुलजार मोहम्मद, नोक सिंह मियां, रफीक मोहम्मद और चतर ने बखूबी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें