फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमएससी बॉटनी के छात्रों ने अनुसंधान संस्थानों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दल ने किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के एमएससी बॉटनी के दस विद्यार्थियों के दल ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान देहरादून और हरिद्वार स्थित प्रमुख अनुसंधान संस्थानों का दौरा कर महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान, वन अनुसंधान संस्थान तथा पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें उन्नत प्रयोगशालाओं, संग्रहालयों, हेर्बेरियम तथा बॉटनिकल गार्डन देखने का अवसर मिला।
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान में विद्यार्थियों ने रिमोट सेंसिंग तकनीकों, भू-स्थानिक अनुप्रयोगों तथा पर्यावरण निगरानी और आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं, वन अनुसंधान संस्थान में वानिकी अनुसंधान पद्धतियों, जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों तथा वन संसाधनों से संबंधित संग्रहालय प्रदर्शनों का अध्ययन किया।
विज्ञापन

पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन में छात्रों ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय को करीब से समझा। यहां उन्हें प्राचीन साहित्य, औषधि खोज प्रक्रियाओं, विभिन्न संग्रहालयों और हर्बल उद्यान का अवलोकन करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि वनस्पति विज्ञान के अध्ययन में शैक्षणिक भ्रमण का विशेष महत्व है, क्योंकि इससे छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिलता है और उनकी पारिस्थितिकी व पौध विविधता संबंधी समझ मजबूत होती है।
विज्ञापन

बॉटनी विभाग के अध्यक्ष डॉ. लखबीर सिंह ने बताया कि इस भ्रमण से विद्यार्थियों को रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, पर्यावरण विज्ञान, वानिकी तथा आयुर्वेद जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध कॅरिअर अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें