मंडी। मंडी के पड्डल मैदान में चल रहे हिमाचल अंडर-15 बॉयज यूथ फुटबाल लीग के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मादर प्राइड फुटबाल संघ (एमपीएफए) और फुटबाल क्लब (एफसी) बकलोह के बीच हुआ। इनमें एमपीएफए की टीम ने 6-2 से जीत हासिल की। एमपीएफए की ओर से सलमान अली ने तीन, गुरकरण ने तीन और देवान ने एक गोल दागा। वहीं, एफसी बकलोह के अभिजीत ने दो गोल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
दूसरा मुकाबला ट्रायंफ एफसी और डीएफए मंडी के बीच खेला गया। इसमें ट्रायंफ एफसी की टीम 4-0 से विजयी रही। ट्रायंफ एफसी की ओर से अभी और अथर्व ने 2-2 गोल दागे और टीम को अगले दौर में पहंचाया। तीसरा मुकाबला शिवा एफसी और डीएफए सोलन के बीच खेला गया। सोलन की टीम ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम किया।
डीएफए सोलन की ओरसे नीमा ने 2 और प्रशांत और स्टेजिन में 1-1 गोल किया। शिवा एफसी की ओर से तनिश और अदित्य ने 1-1 गोल किया। आखिरी मुकाबला ट्रायंफ एफसी और एमपीएफए के बीच खेला गया। मुकाबले में एमपीएफए की टीम ने 4-1 से जीत हासिल की। ट्रायंफ एफसी की ओर से एकमात्र गोल अभी ने किया। एमपीएफए की ओर से सलमान अली ने 2 और देवान व गुरजोत ने 1-1 गोल दागकर टीम को अगले दौर में पहुंचाया। टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
ओवरऑल दस मुकाबलों में एमपीएफए की टीम ने 4 मुकाबले अपना नाम किए हैं, जबकि ट्रायंफ फुटबॉल की टीम 3 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है। डीएफए सोलन, डीएफए मंडी और बकलोह की टीम ने 1-1 मुकाबला जीता है। शिवा एफसी के खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम अभी तक एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई है।