एनएच पर घट्टा के समीप पेड़ गिर जाने से ठप हुआ यातायात। स्त्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर घट्टा से गुम्मा तक पहाड़ दरकने से वाहन चालकों में दिनभर कोहराम मचा रहा। पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर गिरते ही राहगीर भी इधर उधर भागे। कुछ वाहनों में पत्थर और मलबा गिरने से बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई।
घट्टा में पहाड़ी दरकने से सड़क पर गिरे मलबे और कीचड़ से फिसलन हो गई। लदरूहीं और गदियाड़ा के समीप भूस्खलन से यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। शहर के करीब चार किलोमीटर दूर नागचला में भूस्खलन हो गया। वीरवार और शुक्रवार देर रात से जारी बारिश से मंडी पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी, उरला, द्रंग के समीप भी कीचड़ फैल गया। उधर, एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि एनएच पर फैले मलबे और कीचड़ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। संवाद