फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वल्लभ कॉलेज और प्रतिभा स्पंदन सोसायटी में एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने शैक्षणिक और शोध गतिविधियों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा स्पंदन सोसायटी, शिमला के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते पर राजकीय महाविद्यालय मंडी की ओर से प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष सह आचार्य डॉ. रविंदर कुमार, सहायक आचार्य डॉ. अनुज कुमार ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

प्रतिभा स्पंदन सोसायटी की ओर से डॉ. मृत्युंजय शर्मा (संस्थापक), डॉ. निर्मल सिंह (अध्यक्ष) और डॉ. बलबीर सिंह (महासचिव) ने हस्ताक्षर किए। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि वाणिज्य विभाग की ओर से नव-संचालित इस नेशनल जर्नल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट जरनल में वाणिज्य विषय संबंधित शोध पत्रों को प्रकाशित किया जाएगा। इस समझौता हस्ताक्षर के अवसर पर वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. रितेश वर्मा, डॉ. संतोष व डॉ. सुनीता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें