फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा से जुड़े 1000 से अधिक शेयर होल्डर

Mon, 02 Sep 2024 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर एफपीओ के पदा​धिकारी नए शेयर होल्डर बनाते हुए। -संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा (एफपीओ) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है और हिमाचल प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान हासिल कर लिया है। एफपीओ ने 31 अगस्त तक एक हजार शेयर होल्डर जोड़ कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

एफपीओ के अध्यक्ष सत्तपाल चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 से 31 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें 422 व्यक्तियों ने 611 शेयर खरीदे। एक शेयर की कीमत पांच सौ रुपये थी। इस उपलब्धि के साथ ही धर्मपुर एफपीओ हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के माध्यम से बने दो दर्जन समूहों में पहले स्थान पर आ गया है।
सप्ताह भर चले इस सदस्यता अभियान में एफपीओ के 20 पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सचिव भूपेंद्र सिंह ने अभियान के दौरान 41 शेयर होल्डरों को 106 शेयर बेचे, वहीं अध्यक्ष सत्तपाल चौहान, रजनी सकलानी, मोहनलाल भरमौरिया और अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष सत्तपाल चौहान ने बताया कि अगर एफपीओ की सदस्यता डेढ़ हजार तक पहुंच जाती है तो केंद्र सरकार इसके संचालन के लिए 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस लक्ष्य को पाने के लिए अक्टूबर तक उन पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जहां अब तक अभियान नहीं पहुंचा है। इस अभियान से एफपीओ को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को नई संभावनाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें