जोगिंद्रनगर(मंडी)। सेब की पैदावार मंडियों में पहुंचना शुरू हो गई है। ऐसे में सेब बाहुल क्षेत्रों में मानसून से बिगड़ी सड़कों की हालत बागवानों का सिरदर्द बढ़ा रही है। जोगिंद्रनगर समेत जिला मंडी में मानसून की बारिश ने सौ सड़कों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को बहाल कर दिया है। भारी बारिश के कारण इन सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो चुका है। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिससे वाहन चालकों का सफर जोखिम भरा हो चुका है। सराज और करसोग में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित रही हैं। फिसलन से चलते परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के कई रूट सुरक्षा के चलते बंद कर दिए हैं। उधर, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि सड़कों की हालत को सुधारा जा रहा है।
चक्का-झमेड़ सड़क बारिश से बह गई। सड़क बह जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही फिलहाल प्रतिबंधित कर दी गई है। यहां पर सड़क के सुधार का कार्य प्रगति पर है। द्रमण कुन का तर सड़क, बैजनाथ सांढापतन, ऐहजू, बसाही रोपड़ी सड़क पर कई जगह पर भूस्खलन होने से सफर खतरे से खाली नहीं रहा है। नोहली, ब्यूंह, भराडू सड़क भी बारिश से खस्ताहाल हो चुकी है। यहां पर वाहनों की आवाजाही पर खतरा मंडरा है।
जिले में इन सड़कों की हालत बदतर
सरकाघाट-उहल वैली, घटासनी-टिक्कन-बरोटी, पधर-बल्ह, राजगढ़-कोयला माता मंदिर, चांडयाल-कांडी-तारापुर-डोलाटिक्कर, टिक्कन-सिलबुधनी, मंडी-द्वितीय सुंदरनगर, प्रेसी-पांगना, पांगना-मझंगन, चैल-जंजैहली, जंजैहली-मगरूगला, करंगल-किंडर, सलापड़-तत्तापानी, गोहर-कोट-देवीधर, धनोटू-रोहंगलु, बल्ह-सराज, चैल-जंजैहली, गोहर- कांधा, बस्सी-भाठा-गढ़ीमान, गोहर-खरसी, शिलिबागी-कल्हानी, थाच-बागी, चोबाई-नन्देहाली-पांडेहल, शैटाधार-बजेहल, भटकीधर-खाबलेचो, कदौन-बनधर, छेदाखड-दरानी-करधनी, कोट- देओल-जैनशाला, शिलिबागी-देओल, गगन-बलिधर-केल्टी, शिवखड़-कुठेर-झामाच-स्पेनीधारा, पंडोह-कांधा, केलोधार-पतिकारी, बंग-रेशान-खौली, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता, जंजैहली-मगरूगल्ला, भंथल-सनरली-शंकर देहरा-रायगढ़, शंकरदेहरा-मथियाना-पालोचि-पोखरीधर, जंजैहली-भेखली-गाडागुसैनी,करसोग-शिमला-मंडी-मेंचिंद-बंग (पंगना), पंडोह-कांधा, केलोधर-पतिकारी, कानून-प्रांगण वायादुर्कनू, सरकाघाट-मासर्न-बग्गी, दुर्गापुर-कोठीगहरी-थौना-रिसा, रिसा-बेरी, पदसला- मेगा-बांद्रोपा-हवानी, फतेहपुर-चंदेश-दुर्गापुर, बग्गी-खुदीखां-भनसी, सरकाघाट-बग्गी-मासेराणी-दुर्गापुर मार्गों की हालत खराब हो चुकी है।