सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर चार के निवासी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। स्थानीय निवासी योगेंद्र, सुरेंद्र सेन, प्रकाश चंद और जावेद का कहना है कि आए दिन बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही साथ बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर झपट कर उन्हें घायल कर रहे हैं।
डढयाल गांव और नाला के आसपास भोजपुर के इलाका तथा गांव सलाह में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। स्थानीय लोग वन विभाग के अधिकारियों से इस संदर्भ में कई बार अनुरोध कर चुके हैं कि इन्हें पकड़ा जाए। वार्ड नंबर चार के पार्षद शिव सिंह सेन ने कहा कि लोग बंदरों से परेशान हैं। लोगों की खेतों को उजाड़ रहे हैं। वन विभाग को इन बंदरों को यहां से अन्य जगह भेजने या नसबंदी करने के बारे में भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि पिछले महीने इन बंदरों को पकड़ने के लिए कैचर भी लगाया था, लेकिन फिर भी ये पकड़ में नहीं आए। संवाद