धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स एवं रेंजर्स इकाइयों के छात्र-छात्राओं के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। खेल प्रभारी प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नशे से दूर रहने की शिक्षा दी। छात्र और छात्रा वर्ग में कई स्पर्धाएं आयोजित करवाई गईं। 100 मीटर महिला दौड़ में मोनिका प्रथम, निर्मला द्वितीय, पायल तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर पुरुष दौड़ में सौरभ प्रथम, अभिषेक द्वितीय, रोहित ने तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर पुरुष दौड़ में सौरभ, संदीप, कृष, और 400 मीटर महिला दौड़ में निर्मला, सोनिका, पायल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर महिला दौड़ में शगुन प्रथम, निर्मला द्वितीय तथा 800 मीटर पुरुष दौड़ में सौरभ प्रथम, साहिल द्वितीय, आर्यन तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर पुरुष दौड़ में रोहित, आशीष, आर्यन क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में अंकिता, तनवी, निर्मला और पुरुष वर्ग से अमन, रोहित, अतुल विजेता रहे।
ऊंची कूद में महिला वर्ग में अंकिता, तनवी, सोनिका और पुरुष वर्ग में साहिल, अमन, रोहित ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। शॉटपुट महिला वर्ग में तनवी, सोनिका, शगुन और पुरुष वर्ग में शक्ति, प्रांजल, अमन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो में अखिल, संदीप, शक्ति, तनवी, मोनिका, वर्षा ने जीत हासिल की। स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रोफेसर विजय कुमार ने बेस्ट एथलीट तनवी और बेस्ट एथलीट सौरभ का चयन किया। इसके बाद सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद
0001