:मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता करते राकेश जम्व
- फोटो : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते जय कुमार तिवारी।
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में राष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाए हैं। यह सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित ऐसा शासन माॅडल है, जिसने दुनिया में भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।
सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जन आधारित, पारदर्शी, जवाबदेह और क्रप्शन-फ्री गवर्नेंस का उदाहरण है। आज देश में सिर्फ नारों की राजनीति नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति और जन अपेक्षाओं की पूर्ति वाली सरकार है। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने अनेक ऐसे फैसले लिए हैं जिन्हें पिछली सरकारें सोचने का भी साहस नहीं कर पाई थीं।
अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक का अंत, सीएए का क्रियान्वयन, वक्फ कानून में बदलाव और महिलाओं को विधायी निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण, यह सभी साहसी निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाली सरकार की पहचान हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति अब आक्रामक और निर्णायक है। इस मौके पर सुंदरनगर मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश नायक उपस्थित रहे। संवाद