फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में मॉडल स्कूल सुंदरनगर विजेता

विज्ञापन
सुंदरनगर में बीबीएमबी अंतर परियोजना स्कूल खेल ओलंपियाड में विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य  - फोटो : जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उनकी टीम। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से आयोजित बीबीएमबी अंतर परियोजना स्कूल खेल ओलंपियाड सोमवार को संपन्न हुआ। ओलंपियाड में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर के मुख्य अभियंता बीएस नारा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंडर-14 कबड्डी बाल वर्ग में जीएमएस गंगूवाल विजेता रहा जबकि उपविजेता का खिताब बीएसएल स्कूल सुंदरनगर के नाम रहा। अंडर-14 कन्या वर्ग में कबड्डी का खिताब डीएवी तलवाड़ा ने हासिल किया। जीएमएस गंगूवाल उपविजेता बना। अंडर-19 कबड्डी कन्या वर्ग में मॉडल स्कूल सुंदरनगर विजेता रहा जबकि बीएसएल स्कूल सुंदरनगर उपविजेता रहा।
ओलंपियाड में अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में लड़के और लड़कियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी व बैडमिंटन की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बीएसएल परियोजना के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उप मुख्य अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर, सुनीता, वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता गुलशन मान, बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मंजीत सिंह, बीएसएल मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य एमआर गौतम के अलावा बीएसएल परियोजना के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें