फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ चोरों ने उड़ाए लाखों के मोबाइल

Sat, 22 Oct 2016 10:51 PM IST
मंडी
विज्ञापन
mobile shimla
विज्ञापन
पधर (मंडी)। अस्पताल मार्ग के मुख्य चौक पर स्थित फोटो स्टेट एंड कम्युनिकेशन की दुकान का शटर तोड़कर शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के मोबाइल फोन और अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने बाजार में कुछ अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अपनी दुकान पर जा रहे बाबा म्यूजिक बैंड के मालिक ने ओम प्रकाश पुत्र दुनी चंद ठाकुर की दुकान का शटर टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। चोरों ने शटर में लगे दोनों ताले तोड़ दिए थे और शटर को लोहे की छड़ से खींचकर बाहर कर दिया था। चोरों ने दुकान से सैमसंग, इनटेक्स, ओपो, जिओनी कंपनी के मोबाइल सेट सहित दुकान से अन्य कीमती सामान और तीन हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पधर पुलिस के थाना प्रभारी विनोद ठाकुर की अगुवाई में आई पुलिस जांच टीम ने दुकान की जांच की और दुकान मालिक के बयान कलमबंद किए। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए। चोरी हुए मोबाइल सेटों की कीमत लगभग चार लाख आंकी जा रही है। दुकान मालिक के अनुसार दीपावली के चलते दुकान में मोबाइल सेटों का काफी स्टॉक स्टोर किया था। पुलिस बिलों पर इंद्राज किए गए आईएमईआई नंबरों के आधार पर चोरी के मामले की जांच में जुट गई है। घोघरधार चौक पर एसके कम्युनिकेशन के मालिक खेम सिंह, श्याम लाल टी स्टॉल, और मदन लाल की दुकानों के भी ताले तोड़ने के चोरों ने प्रयास किए हैं। श्याम लाल के टी स्टाल में भी चोरों ने काफी नुकसान किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।

रात्रि गश्त का नहीं है कोई प्रावधान  
युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष गिरधारी लाल का कहना है कि पधर थाने का संचालन 13 किलोमीटर दूर द्रंग से हो रहा है और डीएसपी हेडक्वार्टर कार्यालय बाजार में स्थापित है। पुलिस की ओर से रात्रि गश्त का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में चोरी की वारदातों और अन्य घटनाओं से बाजार सुरक्षित नहीं है। इससे पूर्व भी चोरी की कई घटनाएं बाजार में घट चुकी है। गिरधारी लाल, पंचायत प्रधान केहर सिंह ठाकुर, सिउन के प्रधान बुद्धि सिंह ठाकुर, कुन्नू के प्रधान प्रेम सिंह यादव उर्फ प्रीतू ने बाजार में सीसीटीवी लगाने और रात को बाजार में पुलिस ड्यूटी के अलावा आसपास के कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग पुलिस अधीक्षक मंडी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें