फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक ने सरकाघाट कॉलेज के होनहारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के समक्ष उठाएंगे एमकॉम और एमएससी (गणित) की कक्षाएं शुरू करने का मामला : चंद्रशेखर
विज्ञापन

बास्केटबाल खेल छात्रावास में लड़कों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण करेंगे सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज का 41वां वार्षिक वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय सरकाघाट की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। बीए में प्रतीक्षा प्रथम, शिवानी दूसरे व कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। बीएससी में बबीता प्रथम, हृषभ रतन दूसरे, अदिति तीसरे, बीएससी में रिया शर्मा प्रथम, शबनम दूसरे, विजय कुमार तृतीय, वाणिज्य स्नातक में मनीष कुमार प्रथम, पलक ठाकुर दूसरे और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर ने मंच पर गायन प्रस्तुत करने वाले हर प्रतिभागी को 1,000 रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि महाविद्यालय में पुस्तकालय भवन के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। विद्यार्थियों के लिए पार्किंग सुविधा के निर्माण के लिए 12 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बास्केटबाल खेल छात्रावास में लड़कों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि कॉलेज में एमकॉम तथा एमएससी (गणित) की कक्षाएं आरंभ करवाने का मुद्दा वे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।

बाक्स
कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल किया है। माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से सब हो पाया है।
-कल्पना।
सम्मान मिलने पर खुशी है। आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। -शुभम
चेस खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला है। कोच के साथ मेरी मेहनत रंग लाई है। -अश्वनी
अच्छे प्रदर्शन के पीछे गुरुजनों व अभिभावकों का हाथ है। मेहनत कर आगे भी बेहतर करने का प्रयास करता रहूंगा। -प्रणब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें