फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्मशान घाट बनाने का वादा पूरा करे एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन
13 मार्च को शिकायत निवारण समिति की बैठक में उठाया जाएगा मुद्दा
विज्ञापन

केएमसी कंपनी के कर्मचारियों के सामने उठाई मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
बैहना (मंडी)। भडयाल पंचायत के लोग एनएचएआई से श्मशान घाट निर्माण जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व उपप्रधान रवि सिंह चंदेल ने कहा कि फोरलेन निर्माण में श्मशान घाट का काम रुका हुआ है। लोग कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्मशान घाट न होने के कारण मृतक का दाह संस्कार खड्ड किनारे करना पड़ता है, जिससे बरसात में समस्याएं बढ़ जाती हैं।


केएमसी कंपनी के सुपरवाइजर ललित व राज ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मौके पर रिटायर्ड कानूनगो परस राम, मीर ठाकुर, सुखराम, कर्म सिंह, लाला सैनी, लाल मन सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध डंपिंग भी हटाई जाए
ग्रामीणों ने फोरलेन पुल किनारे की अवैध डंपिंग हटाने की भी मांग की। बारिश में डंपिंग के कारण खड्ड का बहाव रुकता है, जिससे सड़क किनारे घर, दुकान और फसलें प्रभावित होती हैं। रवि सिंह ने कहा कि 13 मार्च को शिकायत निवारण समिति की बैठक में यह मुद्दा राजस्व मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें