फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विधायक अनिल शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Thu, 13 Feb 2025 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। सदर विधायक अनिल शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत निचला-लोट, बग्गी और सेहली में जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंचायत के अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। विधायक ने लोगों की अधिकतर समस्याओं और शिकायतों का बैठक में ही निवारण किया।
विज्ञापन

विधायक अनिल शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि सदर हलके में विकास निरंतर जारी है। जिसमें सभी लोगों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष मांगें रखीं। उन्होंने इस मांगों पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि उनकी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विधायक ने बूथ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी पार्टी से संबंधित कार्य पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। स्थानीय लोगों ने अपनी अपनी पंचायत में विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें