फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के गुड्डीधार जंगल से बरोट का भेड़पालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के गुड्डीधार गांव के जंगलों से बरोट निवासी एक भेड़पालक लापता हो गया है। परिजनों ने डैहर, मनवाणा और त्रिफालघाट के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने भेड़पालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट डैहर पुलिस चौकी में की दर्ज करवाई है। पुलिस ने भेड़पालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरोट के तरवाण निवासी भेड़पालक बिशन दास (39) पुत्र मंगत राम ग्राम पंचायत सलवाणा की गुड्डीधार के जंगलों से अचानक लापता हो गया है। भेड़पालक बिशन दास कांगड़ा के मुल्थान के गांव लोहारड़ी निवासी बृज लाल के साथ भेड़-बकरियां चरा रहा था। बृज लाल के अनुसार 10 जनवरी को भेड़पालक बिशन दास निकट के एक घर में अपना मोबाइल चार्ज करने गया, इसके उपरांत वापस नहीं आया। भेड़पालक बिशन दास के वापस न आने की सूचना बृज लाल ने भेड़पालक बिशन दास के बड़े भाई सुखदेव और धर्मेंद्र कुमार को दी।
कई दिन तक तलाश करने पर भी उसका कोई पता न चलने पर उन्होंने डैहर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। कहा कि बिशन दास का मोबाइल स्थानीय एक घर से जहां चार्जिंग के लिए लगा था, पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी डैहर में शिकायत आने पर जांच की जा रही है। मोबाइल बरामद हुआ है लेकिन भेड़पालक का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें