मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर शरारती तत्वों ने उखाड़े सूचना बोर्ड। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : बार काउंसिल ऑफ उप्र सदस्य पदों पर खड़े हुए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान को दीवानी में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्लास्टिक कचरे और मलबे की अवैध डंपिंग रोकने के लिए प्रशासन के चेतावनी बोर्ड शरारती तत्वों ने उखाड़ दिए हैं। मंगलवार को जोगिंद्रनगर से चौंतड़ा और पस्सल तक जगह-जगह मलबे के ढेर और प्लास्टिक कचरे को देखकर राहगीर ओर वाहनों में सवार लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर से घट्टा तक अवैध मलबे और प्लास्टिक कचरे की डंपिंग की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से करने के दावे भी हवा साबित हुए हैं। बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर ने कहा कि ऐसी कोताही पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम मनीश चाैधरी ने कहा कि खड्डों व नालों के समीप किसी प्रकार की डंपिंग बर्दाश्त नहीं होगी। संवाद