फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फ्रेंड्स इलेवन ने हेल्थ वॉरियर्स को 14 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने हेल्थ वॉरियर्स को 14 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 20 ओवरों में 153 रन बनाए। टीम की ओर से मुकुल ठाकुर ने 45 रन, सुनील ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हेल्थ वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों में 139 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के जी अरोड़ा ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।


दूसरा मैच लूणापानी इलेवन और शिव शक्ति गुटकर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लूणापानी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। जवाब में शिव शक्ति गुटकर इलेवन ने 8.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत के लिए जरूरी 80 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। लूणापानी इलेवन की ओर से ऋषि धवन ने 47 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें