फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर क्षेत्र से रहस्यमयी हालात में नाबालिग लापता

Wed, 30 Oct 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में 16 वर्षीय एक किशोर रहस्यमयी हालात में लापता हो गया। वह 23 अक्तूबर को घर से निकटवर्ती बावड़ी में पानी लेने गया था, लेकिन अब तक वापस न लौटा है। परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थल पर तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग न मिला तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिता ने थाना सुंदरनगर में दर्ज कराई हैै।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में परमानंद पुत्र चेतराम निवासी नाहुंग डाकघर चतरोखड़ी, तहसील सुंदरनगर ने कहा कि वह 17 अक्तूबर को टुअर पर घर से बाहर गया हुआ था। जब वह रविवार 27 अक्तूबर को लौटा तो पिता ने बताया कि 23 अक्तूबर को उसका बेटा भार्गव बावड़ी से पानी लेने को गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा है।



उन्होंने हर संभावित स्थल पर उनकी तलाश की है, लेकिन कही कोई पता न चल पाया है। परमानंद ने पुलिस ने उसकी बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि थाना सुंदरनगर में नाबालिग की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें