फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगशाड़ में मंत्री ने किया उपतहसील का शुभारंभ

विज्ञापन
पटवार भवन बगशाड़ का उद्घाटन करते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को बगशाड़ में उपतहसील का विधिवत शुभारंभ किया। उपतहसील खुलने से आसपास की लगभग 15 पंचायतों की लगभग 25,000 की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

लाभान्वित होने वाली पंचायतों में चुराग, कांडा, वलिंडी, मनोला नराश, मैहरन, कांडी, सपनोट, खील, सावीधार, विन्दला, थाली, शाकरा, कांडा, बगशाड़, शलांग, शोरशान, तत्तापानी और साहज शामिल हैं। मंत्री महेंद्र सिंह ने 12 लाख से निर्मित पटवार भवन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने काहणो में पटवार भवन के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस दौरान मंत्री ने सोलर लाइट्स भी वितरित कीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्करानंद, जिला परिषद सदस्य राज कुमार, सीमा ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें