मंडी के पड्डल मैदान में होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के आयोजन स्थल की तैयारियो
मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंगलवार देर सायं पड्डल मैदान पहुंचे और आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के आयोजन स्थल की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। मंत्री ने मंच, पार्किंग, सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा मीडिया प्रबंधन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाले लाभार्थियों और आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। अनिरुद्ध सिंह ने उपायुक्त से तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, एडीएम डॉ. मदन कुमार, एसडीएम सदर रूपिंद्र कौर, जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक उपस्थित रहे। संवाद