फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर ग्रामीणों ने रात को बोला धावा

Thu, 07 Jul 2016 10:35 PM IST
मंडी
विज्ञापन
करसोग के फिरनू में अवैध खनन के खिलाफ करवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर फिरनू में सरकारी वन भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने लामबंद होकर खनन माफिया के खिलाफ रात को मोरचा खोल दिया। बुधवार रात को पंचायत प्रधान सराहन यशवंत सिंह ठाकुर को ग्रामीणों ने खनन के बारे में सूचित किया। पंचायत प्रधान ने पुलिस और वन विभाग को अवैध खनन की सूचना दी। देर रात को ही पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर खनन में लगी जेसीबी और टिप्पर को जब्त किया।
विज्ञापन



करसोग थाना से एएसआई मोहन जोशी की अगुवाई में पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।  मौके पर प्रधान यशवंत सिंह के साथ ग्राम पंचायत तेबन व कोटलू के कई लोग उपस्थित थे। वन विभाग को सूचना के बाद रेंज अधिकारी सेरी बंगलों भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर रेत से भरा टिपर और एक जेसीबी को जब्त किया। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध खनन में लगे कामगार रात को मौके का फायदा उठाकर भाग गए।


खनन कर रहे टंकेश्वर और इसके साथ एक महिला मौके पर ही पंचायत प्रधान और पुलिस से उलझ पड़े। महिला ने वीडियो बना रहे आरक्षी संजीव पर हमला कर दिया। टंकेश्वर ने भी उसका साथ दिया। जिसके बाद दोनों गाड़ी में बैठ कर भाग गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि मौके से जेसीबी और टिप्पर को कब्जे में लेकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जाएगी। आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इस बारे में वन विभाग मंडल के डीएफओ आरके शर्मा ने बताया कि जेसीबी और टिप्पर अपने कब्जे में ले लिया है। अवैध खनन की जगह को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें