फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग को मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, 66 केवी सब स्टेशन की सौगात

विज्ञापन
करसोग में जनसभा को संबां​धित करते हुए  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्त्रोत- जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि करसोग में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और 66केवी सब स्टेशन खोला जाएगा। साथ ही करसोग विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाया जाएगा। कहा कि अगले वर्ष से यह स्कूल सीबीएसई आधारित होगा, जिसमें पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह एलान शनिवार को करसोग दौरे में किया।
विज्ञापन

उन्होंने करसोग विधानसभा क्षेत्र के तिब्बन और पांगणा को सीबीएसई स्कूल बनाने, सनारली, मतेड़ और बनेड़ा में पटवार सर्किल खोलने की घोषणा की। कहा कि तत्तापानी से बखरौट सड़क का सुधार किया जाएगा। आईटीआई भवन पूरा करने के लिए धन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस संस्थान में एआई, मशीन लर्निंग के कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने करसोग अस्पताल में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की घोषणा की।
करसोग में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान करसोग विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार बादल फटने की घटनाओं के कारणों का अध्ययन करवा रही है। कहा कि राज्य सरकार करसोग में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 94 घरों को फिर से बसाने के लिए प्रत्येक परिवार को सात लाख रुपये प्रदान करेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व करसोग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। करसोग बाजार में रोड शो निकाला। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
लाभार्थियों को दी योजना की पहली किश्त
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत 12 लाभार्थियों को 1.50-1.50 लाख रुपये की पहली किश्त के रूप में 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। योजना के तहत पात्र विधवाओं एवं एकल नारियों को घर बनाने के लिए तीन-तीन लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत घर बनाने के लिए चार ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को एक-एक लाख रुपये की दूसरी किश्त प्रदान की। योजना के तहत घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की मदद दी जाती है। इसी योजना के तहत एक पात्र भूमिहीन चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को भूमि के कागजात भी प्रदान किए। उन्होंने 10वीं कक्षा की दो मेधावी छात्राओं प्रज्ञा ठाकुर और हिमानी ठाकुर को सम्मानित भी किया।

करसोग में जनसभा को संबांधित करते हुए  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। स्त्रोत- जनसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें