फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: दुख की घड़ी में सहारा बने प्रवासी मुस्लिम, राहत कार्यों के लिए दिए 41 हजार

Wed, 06 Aug 2025 05:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
दुख की घड़ी में सहारा बने प्रवासी मुस्लिम, राहत कार्यों के लिए दिए 41 हजार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मंडी शहर में आई आपदा में शहर के प्रवासी मुस्लिम परिवार सहारा बने हुए हैं। वार्डों में दिहाड़ी पर मलबा हटाने और रास्तों की मरम्मत का जिम्मा संभाले हुए हैं। बुधवार को प्रवासी मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में राहत कार्यों के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देगवन के पास 41 हजार रुपये का चेक सौंपकर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश की। आपदा के बाद शहर में मलबा हटाने और दूसरे कार्य के लिए स्थानीय मजदूर नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में दिहाड़ी पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे हुए हैं। उपायुक्त मंडी के पास चेक सौंपने आए इकबाल अली, नफीस मलिक, नौशाद मलिक, मुकरम अली, तालिब,हुसैन, वाजिद और नूर मोहम्मद ने कहा कि हिमाचल में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वह मूल निवासी हो या प्रवासी, इस धरती को अपना मानता है। दुख की इस घड़ी में वह शहरवासियों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें