पधर (मंडी)। शिक्षा विभाग में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन द्रंग द्वितीय के कर्मचारियों ने सोमवार को काले बिल्ले लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों से उन्हें केवल 1000 रुपये मानदेय ही मिल रहा है। सरकार से मांग की कि उन्हें 12 माह का मानदेय नियमित रूप से प्रदान किया जाए। इसमें वृद्धि भी की जाए।
यूनियन अध्यक्ष रमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि महंगाई के दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर इंदु, तारा देवी, वनिता देवी तथा निर्मला देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद