फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रैली, प्रतियोगिताओं और शपथ से टीबी उन्मूलन का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में विश्व क्षय रोग दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. डीके वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सामुदायिक चिकित्सा विभाग के नेतृत्व में प्रशिक्षु छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान पल्मोनरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा बंसल और सामुदायिक चिकित्सा विभाग की डॉ. अर्चना गौतम ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी के निदान और उपचार की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. गौरी ने प्रथम, डॉ. चाहत केदारटा ने द्वितीय और डॉ. मुस्कान व डॉ. अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में डॉ. श्रेया एवं टीम प्रथम, डॉ. कनिष्क एवं टीम द्वितीय तथा डॉ. वैशाली एवं टीम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं रील मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. शाश्वत एवं टीम ने प्रथम, डॉ. लक्षिता एवं टीम ने द्वितीय और डॉ. यशिका एवं टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों को क्षयरोग उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस दौरान स्थापित हस्ताक्षर-पट्ट पर करीब 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके उन्मूलन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें