सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब की ओर से मंगलवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन की रोकथाम और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. खुशवंत सिंह ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दी।
साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज सभी के लिए विनाशकारी है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनजीत कुमार ने रेड रिबन क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। महाविद्यालय के आचार्य डॉ. सुशील गौतम, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद