एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में एनसीसी में चयन के लिए दौड़ते हुए अभ्यर्थी।स्त्रोत कालेज प्रबंधन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराजा लक्ष्मणसेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में सोमवार को एनसीसी इकाई के प्रथम वर्ष 2025-28 बैच के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रक्रिया में मेडिकल चेकअप, 1600 मीटर लंबी दौड़, लिखित परीक्षा, फिटनेस टेस्ट और साक्षात्कार शामिल थे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और हरी झंडी दिखा कर 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कमलेश सेन, हवलदार अनवर चोपड़ा और हवलदार चमनलाल मौजूद रहे। संवाद