सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर गोकुल सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को महादेव में किया गया। समारोह में पंचायत प्रधान नीलकमल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जय सिंह ने की। नीलकमल ने कहा कि गोकुल सिंह ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।
ऐसे महापुरुषों से हमें प्रेरणा और ऊर्जा लेनी चाहिए। युवा प्रधान ने युवाओं को खेलों की ओर आने के लिए कहा। जय सिंह ने भी अपने विचार रखे। कृष्ण चंद्र महादेविया ने रतन सिंह और गोकुल सिंह ठाकुर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को रेखांकित किया। अनीता शर्मा ने कहा गोकुल सिंह ठाकुर ने लाहौर में रहकर छोटी उम्र में अंग्रेजों के नाको चने चबवा दिए थे। कार्यक्रम में क्षत्रिय संघ जिला मंडी के अध्यक्ष बलदेव सिंह, श्याम सिंह अंतरराष्ट्रीय पहलवान जितेंद्र चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद