लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में रेड रिबन क्लब और राजनीतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसमें विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के लिए दैनिक स्तर पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आपको और समाज को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. प्रीति ने बताया कि नशा व्यक्ति, समाज और देश को अंदर से खोखला कर देता है और इस से दूरी बनाए रखना ही हितकारी है। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन गया। इसमें महाविद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियों भाग लेकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। संवाद