पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने आह्वान किया कि अभिभावक बच्चों पर नजर रखे और नशे से दूर रखें। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने भूमिका, ललिता, भारती, रूकसार, तानवी, इशिता, रीतिका चौहान, वंशिका ठाकुर, प्रियंका कुमारी, चांदनी, पीयूष ठाकुर, ऋषभ कटोच, भरत, साहिल रितिका, नागेंद्र, सोनम, शुभांगी, अर्चना, राधिका,गौरव, चांदनी, रविंद्र आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान पंडोह गीता देवी, एसएमसी पूर्व प्रधान भोलू, महिला मंडल टिल्ली प्रधान प्रेमी देवी, अमिता शर्मा, और कोच धूम राज आदि मौजूद रहे।